बीती शाम नई दिल्ली के अंसल प्लाजा माल में इम्परफेक्टो रियून पब में ‘ बेबी स्वीट है ‘ पंजाबी रैप गाने का music लॉन्च किया गया।
इसे दीपा अग्रवाल और मयूर अग्रवाल के बॉलीवुड जैमर रिकॉर्ड्स बैनर तले रिकॉर्ड किया गया। इस स्वीट बेबी सोंग को अपनी आवाज़ और सुरों से सजाया मयंक नागपाल और सागर भाटिया ने और इसमें रैप का तड़का लगाया अर्जुन सरकार ने।
इस musical ईवनिंग और रंगीन बनाया पंजाबी संगीत जगत के आए हुए कलाकारों ने। जिसमे अखिल सचदेवा, मिलिंद गाबा, सयाली भगत, ऋतुराज खन्ना, राजीव जैन, समित गर्ग, सोनाली गुप्ता, अशोक मस्ती, ए जे सिंह, आस्था गिल और पंजाबी फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल रहीं और बेबी स्वीट है पर मस्ती की और इस शाम को ना भूलने वाला बना ही डाला। ऐसा लग रहा था कि अंसल प्लाजा का Ruin पब नहीं एक मिनी पंजाब हो।
मॉडल, एक्ट्रेस और एंकर पिया शर्मा, पंजाबी गायिका उर्वशी अरोरा, आर्टिस्ट तुषार, ए जे सिंह और इस शाम में अपने सुरों से सराबोर करने वाले लाविश और अभिनव ने बॉलीवुड जैमर की पूरी टीम को शुभकानाएं दी और कहा बेबी तो कुछ ज्यादा ही स्वीट है।